डीएम के निर्देश का दिखा असर, रातों-रात सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा यूयूएसडीएटनकपुर में सड़क के गड्ढों पर डीएम सख्त,
यूयूएसडीए ने रात में ही शुरू किया मरम्मत अभियानटनकपुर में यूयूएसडीए के विकास कार्यों के चलते कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही थीं। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आमजन की शिकायतों को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए मामले को प्राथमिकता पर लिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद यूयूएसडीए के जिम्मेदार अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में ही सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया।टनकपुर में यूयूएसडीए द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों के बीच कई मार्गों पर सड़क की स्थिति खराब होने और जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था।इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। आमजन द्वारा सड़क की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया गया और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यूयूएसडीए के अधिकारियों को तत्काल सभी संबंधित मार्गों को दुरुस्त करने और सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश मिलते ही यूयूएसडीए के जिम्मेदार अधिकारियों ने रात में ही अपने वर्कर्स को मौके पर भेजकर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। कई स्थानों पर गड्ढों को भरने का कार्य पूरा भी कर लिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि जिन-जिन स्थानों पर सड़क गड्ढायुक्त है, वहां समय रहते मरम्मत कार्य कराया जाएगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।टनकपुर में विकास कार्यों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अब गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद है।
kamal bhandari editor in chief

