चम्पावत में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 04 अक्टूबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर, जन-समस्याओं का मौके पर ही होगा निस्तारण*

चंपावत ,

*चम्पावत में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 04 अक्टूबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर, जन-समस्याओं का मौके पर ही होगा निस्तारण*

उत्तराखंड शासन द्वारा 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में जनपद चम्पावत में जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को दोपहर 03:00 बजे से न्याय पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत वाल्मीकि मैदान (निकट प्राइमरी पाठशाला फागपुर) में एक विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता जनपद चम्पावत के जिला प्रभारी मंत्री करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं समन्वय हेतु जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शिविर में राजस्व, विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, पेयजल, ऊर्जा, उद्योग तथा आपदा प्रबंधन सहित कुल 24 प्रमुख रेखीय विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी विभाग स्टॉल लगाकर आम जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा विकसित भारत 2047 के संकल्पों की जानकारी सरल भाषा में प्रदान करेंगे। शिविर के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा तथा आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर स्थल पर ही निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *