बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

पिथौरागढ

बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

संकल्प सेवा अभियान के तहत बेरीनाग में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मा. दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य एवं प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल सहित 32 जनप्रतिनिधियों तथा 72 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में लगभग 220 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से 369 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुष, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, आधार कैंप, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, लोक निर्माण, पेयजल, शिक्षा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड आदि से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया गया।शिविर में कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत घर निर्माण सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं।उपजिलाधिकारी ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए शिविरों का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।शिविर के समापन पर उपजिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विभिन्न न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *