*हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर चम्पावत में दिखा अभूतपूर्व उत्साह; जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निकाली रैली*

चंपावत

*हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर चम्पावत में दिखा अभूतपूर्व उत्साह; जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निकाली रैली*

*चम्पावत जनपद में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन; ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा पूरा क्षेत्र* आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाए जाने की श्रृंखला में शुक्रवार को जनपद चम्पावत में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न तिरंगा यात्राओं एवं विशाल तिरंगा रैलियों का भव्य आयोजन किया गया। इन आयोजनों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया और चारों ओर देशप्रेम का माहौल देखने को मिला।इन कार्यक्रमों में विकास खंड के अधिकारियों, कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों, विकासखंड के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अनन्य समर्पण को स्मरण किया गया, जिससे विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिल सके। इन रैलियों ने जनपद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अगाध सम्मान का गहरा संदेश प्रसारित किया है। इसके साथ ही, पूरा जनपद स्वतंत्रता दिवस को गौरव, उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर वे अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर ससम्मान तिरंगा फहराएं। प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने अगाध सम्मान, निष्ठा और गौरव की भावना को हर्षोल्लास के साथ अभिव्यक्त करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *