बनबसा भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्यवाही, संदिग्ध स्कॉर्पियो-N वाहन से ₹1,17,000 की भारतीय मुद्रा बरामद*🔺

*जनपद चम्पावत*

*बनबसा भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्यवाही, संदिग्ध स्कॉर्पियो-N वाहन से ₹1,17,000 की भारतीय मुद्रा बरामद*🔺

*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत* के निर्देशन एवं *श्रीमती निहारिका सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर* के पर्यवेक्षण में, *SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व* में SOG टीम द्वारा बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।📌चेकिंग के दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के निकट सफेद रंग की स्कॉर्पियो-N, पंजीकरण संख्या UP 32 PK 0100 को रोककर चेक किया गया। वाहन को साने आलम उर्फ टीटू, पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम रामनगर, थाना असमोली, जनपद संभल, उत्तर प्रदेश, चलाता हुआ पाया गया। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ की गई, जिसमें वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।📌पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल ₹1,17,000 (एक लाख सत्रह हजार रुपये) की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। उक्त धनराशि नेपाल ले जाई जा रही थी।➡️प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बरामद नकदी एवं स्कॉर्पियो-N वाहन को अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया। *साने आलम उर्फ टीटू का आपराधिक इतिहास* 1. मु0अ0सं0 127/2020 — धारा 307, 302, 34, 504 IPC, थाना संभल।2. मु0अ0सं0 213/2024 — धारा 126(2), 351(2), 352 BNS, थाना असमोली।3. मु0अ0सं0 356/2014 — धारा 147, 307, 323, 504 IPC, थाना असमोली। *पुलिस टीम*: – हे0का0 तपेन्द्र जोशी- का0 ललित चौधरी- का0 सूरज कुमार*चम्पावत पुलिस की अपील: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी हेतु पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें* ।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक चम्पावत चम्पावतदिनाँक – 15.10.2026

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *