*जनपद चम्पावत*🚒
*होटलों की अग्नि सुरक्षा पर फायर स्टेशन लोहाघाट की सख्त नजर, सुरक्षा मानकों का किया निरीक्षण*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में आज दिनांक 30.07.2026 को श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं हंसदास प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट के नेतृत्व में *फायर स्टेशन लोहाघाट* की टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया।📌निरीक्षण के दौरान होटल जे.बी., होटल लोहाघाट रीजेंसी, होटल गणपति, होटल पार्वती संगम एवं होटल रंजीत पैलेस में अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।इस दौरान होटल संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।➡️*चम्पावत पुलिस* सभी होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को रोका जा सके।🚔 *चम्पावत पुलिस*आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक – 30.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

