चंपावत ,
*मा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंपावत भ्रमण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का स्थलीय निरीक्षण,
दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*जनपद में 18 अक्टूबर रविवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित संभावित भ्रमण एवं जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा सर्किट हाउस चंपावत तथा रजत जयंती पार्क (नागार्जुन पार्क) का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में पूर्ण हो चुके विभिन्न जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण तथा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को मा. मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक उचित मंच प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, जनपद चंपावत में खेल विभाग के सानिध्य में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष दौड़ का आयोजन तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के माध्यम से प्राप्त होने वाली विभिन्न जन-सुविधाओं का लोकार्पण व जनता को समर्पण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि इन वृहद कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि चंपावत श्री प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री श्री निर्मल महारा, उप जिलाधिकारी चंपावत बिपिन चंद्र पंत, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत श्री भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील दत्ताल सहित अन्य उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

