सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायत रौसाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन,

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायत रौसाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन,

मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनमानस को दिलाई मतदाता शपथ* माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लगातार विभिन्न जन-सुविधा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड लोहाघाट स्थित ग्राम पंचायत रौसाल के राजकीय इंटर कॉलेज दसलेख में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों और आम जनमानस की उपस्थिति के बीच मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह ने लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत जन-भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी उपस्थित नागरिकों को पद एवं कर्तव्य की निष्ठा के साथ मतदाता शपथ दिलाई।आयोजित शिविर में स्वीप (SVEEP) टीम द्वारा विशेष रूप से उपस्थित होकर उपस्थित जनसमूह को आगामी निर्वाचनों के दृष्टिगत मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने हेतु संचालित किए जा रहे विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं तथा अब तक नामांकित होने से छूटे हुए नागरिकों से अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने का कार्य त्वरित गति से संपादित किया गया।

Kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *