राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में चंपावत जनपद का 74 सदस्यीय दल करेगा प्रतिभाग

राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में चंपावत जनपद का 74 सदस्यीय दल करेगा प्रतिभाग

चंपावत:उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार (उत्तराखंड सरकार) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धा (2026-27) आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद चंपावत का 74 सदस्यीय दल प्रतिभाग करेगा। जनपद संयोजक (चंपावत) श्री वेद प्रकाश पन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए प्रतिभागी हरिद्वार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में जनपद चंपावत का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने बताया कि इस दल में कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों के कुल 64 छात्र-छात्राएं (बालक एवं बालिका प्रतिभागी) शामिल हैं, जिनके मार्गदर्शन व नेतृत्व के लिए 8 दल शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा 2 जनपद संयोजक/सहसंयोजक प्रतिभाग कर रहे हैं। इन 6 प्रमुख विधाओं में जनपद की होगी सहभागिता:जनपद संयोजक श्री वेद प्रकाश पन्त के अनुसार, जनपद चंपावत के प्रतिभागी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों में कुल 6 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे:संस्कृत नाटक संस्कृत समूहगान संस्कृत समूहनृत्य संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताआशुभाषण प्रतियोगिताजनपद संयोजक ने विश्वास जताया कि जनपद चंपावत के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और दल प्रभारियों में खासा उत्साह है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *