*नवनिर्मित रोसाल पुलिस चौकी का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,
पुलिस कर्मियों की सुनीं समस्याएं**बेहतर स्वच्छता व्यवस्था की सराहना कर बढ़ाया जवानों का मनोबल, सीमांत क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मंगलवार को विकासखंड लोहाघाट के सीमांत क्षेत्र स्थित नवनिर्मित रोसाल पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा मेस, बैरक और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौकी परिसर में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी ने जिलाधिकारी को पेयजल की समस्या से अवगत कराया। साथ ही चौकी में सोलर लाइट, गीजर, पर्दे, इनवर्टर, सुरक्षा दीवार एवं बोर्ड की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने दूरस्थ सीमांत क्षेत्र में सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके दायित्व निर्वहन की सराहना की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में निरंतर सतर्कता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
kamal bhandari editor in chief.

