बिरगुल की रामलीला में में महिला पात्रों ने धनुष यज्ञ में किया सुन्दर अभिनय।

बिरगुल की रामलीला में में महिला पात्रों ने धनुष यज्ञ में किया सुन्दर अभिनय।

धनुष यज्ञ देखने उमड़ा जनसैलाब।दीपक शर्मा लधियाघाटी न्यूज लीला निर्देशक मोहन जोशी के निर्देशन में गोली/ बिरगुल में चल रही रामलीला की अध्यक्षता रमेश चंद्र जोशी ने की तृतीय दिवस की रामलीला के मुख्य अतिथि उत्तराखंड दर्जा राज्यमंत्री मुकेश सिंह महराना अध्यक्ष चाय विकास बोर्ड उत्तराखंड रहे।बिरगुल की रामलीला के धनुष यज्ञ का महिला पात्रों द्वारा भव्य दृश्य दिखाया गया जिसमें राम के पात्र कुमारी साक्षी महराना, लक्ष्मण का पात्र कुमारी शीतल भट्ट एवं सीता की पात्र कुमारी शोनु महराना ने बहुत ही सुन्दर अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि ने रामलीला के बिषय अपने विचार व्यक्त कर कहा राम हमारे आदर्श है ऐसे आयोजन हमेशा होते रहें लीला में रावण बाड़ासुर अभिनय एवं अंत में धनुष टूटने पर जनक दरवार में परशुराम का प्रवेश हुआ तृतीय दिवस की रामलीला में राजेंद्र सिंह महराना, अशोक बिष्ट, नवीन महराना, सुन्दर सिंह बिष्ट, चौड़ाख्याली ग्राम प्रधान हरक सिंह बिष्ट, चिंतामणि भट्ट, नवीन जोशी, बंटी महराना, महेश सिंह महराना, दिनेश जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने धनुष यज्ञ का भरपूर आनंद लिया।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *