मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत जनपद के 50 लाभार्थियों के लिए 3,80,000/- रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत*

चम्पावत ,

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत जनपद के 50 लाभार्थियों के लिए 3,80,000/- रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंदों के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत जनपद चम्पावत के जरूरतमंद और पात्र लाभार्थियों के लिए कुल 3,80,000/- (तीन लाख अस्सी हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशानुसार, यह सहायता राशि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 50 लाभार्थियों को उपचार, सहायता और महायतार्थ हेतु प्रदान की जा रही है। *लाभार्थियों का विवरण:-*नवीन चन्द्र (ग्राम नादबोरा ढकना बडोला) को ₹10,000, शेर सिंह (ग्राम चौडाख्याली, बिरगुल) को ₹10,000, विनोद सिंह (ग्राम दियूरी) को ₹5,000, देवकी देवी (ग्राम खर्ककार्की) को ₹5,000, सरस्वती (ग्राम सल्ली) को ₹10,000, रीता चौधरी (ग्राम डुंगरासेठी) को ₹5,000, कमल सिंह (प्रधानाचार्य स०शि० मंदिर, तामली) को ₹5,000, पुष्कर राम (ग्राम बजौन) को ₹10,000, पानदेव जोशी (ग्राम घुरचम, जमरारी) को ₹5,000, और हीरा बल्लभ जोशी (अध्यक्ष, स०शि० मन्दिर तामली) को ₹5,000 की सहायता स्वीकृत हुई है। इसी क्रम में केशव दत्त (ग्राम पाली) को ₹20,000, बसन्ती देवी (ग्राम तामली) को ₹5,000, भैरव दत्त (ग्राम गडकोट) को ₹15,000, सुनीता देवी (ग्राम गोली) को ₹5,000, राम दत्त (ग्राम पल्सों) को ₹10,000, पूरन सिंह (ग्राम खटोली तल्ली, अमोडी) को ₹5,000, चन्द्रमणी जोशी (ग्राम किस्कोट) को ₹10,000, तथा कमला देवी (ग्राम नरसिंहडांडा) को ₹10,000 की राशि आवंटित की गई है। इसी प्रकार लक्ष्मी जोशी (ग्राम मौराडी) को ₹5,000, कैलाश सिंह (बनलेख) को ₹5,000, गंभीर उपचार हेतु राजेन्द्र सिंह (बिरगुल, गोली) को ₹50,000, उमा जोशी (नागनाथ वार्ड) को ₹10,000, केशव दत्त (तल्ली खटोली) को ₹10,000, बची देवी (कोट जमराडी) को ₹5,000, तनुजा (ग्राम दियूरी) को ₹5,000, गंगा देवी (सैन्दर्क) को ₹5,000, पार्वती देवी (डूंगरासेठी) को ₹5,000, रेखा (ग्राम बजौन) को ₹5,000, हीरा बल्लभ (सैदर्क, अमकडिया) को ₹5,000, खिलानन्द थ्वाल (ग्राम वडोली) को ₹5,000, और जगदीश सिंह (ग्राम खटोली तल्ली) को ₹5,000 की राशि स्वीकृत की गई है। अन्य लाभार्थियों में नारायण दत्त (धौन नायल) को ₹5,000, रमेश चन्द्र (ग्राम बजौन) को ₹10,000, भागीरथी (ग्राम सिप्टी) को ₹10,000, विमला भट्ट (ग्राम अमकडिया) को ₹5,000, सुन्दर सिंह (छतकोट, अमोडी) को ₹5,000, रेखा देवी (ग्राम दुबडजैनल) को ₹5,000, माधवी देवी (ग्राम छतकोट) को ₹10,000, तारी देवी (धामीसौन) को ₹5,000, मंजू (लडा बोरा, ग्राम क्वारसिंह) को ₹5,000, दुर्गा देवी (ग्राम छतकोट) को ₹5,000, बबीता देवी (ग्राम नधान) को ₹5,000, तथा द्रोपदी देवी (छतकोट क्वार सिंह) को ₹5,000 प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बलदेव जोशी (ग्राम भनौली) को ₹5,000, पुष्पा देवी (दूधपोखरा) को ₹5,000, गीता देवी (ग्राम सिमल्टा) को ₹5,000, भवानी देवी (मोराडी) को ₹5,000, प्रयाग दत्त गहतोडी (तल्ली मादली) को ₹5,000, भैरव सिंह भण्डारी (बाजरीकोट) को ₹5,000, और ममता पाण्डेय (देवीधुरा रेंज) को ₹5,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि का वितरण करने से पूर्व सभी लाभार्थियों की पात्रता और उनके अभिलेखों (आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि) की भली-भांति निष्पक्षता से जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि, किसी भी लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य सरकारी मद से दोबारा सहायता न मिली हो, ताकि दोहराव न हो और वास्तविक जरूरतमंदों को ही लाभान्वित किया जा सके।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *