*जनपद चम्पावत* ⚖️
*मजबूत विवेचना, सशक्त पैरवी और त्वरित न्याय पर जोर — एसपी महोदया ने SR प्रकरणों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश*
🔹 आज दिनांक 28.07.2026 को *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा SR प्रकरणों से संबंधित समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (OR) आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रकरणवार प्रगति की जानकारी लेते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।🔹 सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं पूर्ण व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करें। साथ ही पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार रखते हुए उन्हें प्रकरण की प्रगति से अवगत कराएं तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ट्रैकिंग पर निरंतर निगरानी बनाए रखें।🚔 *चम्पावत पुलिस की प्राथमिकता निष्पक्ष विवेचना, प्रभावी कार्यवाही और पीड़ित को न्याय* ।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 23.10.2023
kamal bhandari editor in chief.

