चम्पावत,
*विधानसभा निर्वाचन–2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम दिवस की एफएलसी सम्पन्न*
*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई तकनीकी जांच, नामित अधिकारियों ने ईवीएम भंडारण व्यवस्था को सराहा*भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद चम्पावत में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के प्रथम दिवस का कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों ने मशीनों की तकनीकी जांच की। जांच कार्य के पर्यवेक्षण हेतु नामित संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी ईवीएम, छत्तीसगढ़ पी.एस. ध्रुव तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी ईवीएम, राजस्थान नरेंद्र कुमार मीणा ने प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने वेयरहाउस की भंडारण व्यवस्था को उत्तम बताते हुए व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की सराहना की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने भी ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने ईवीएम में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में जांच प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की जांच की गई।प्रत्येक सामान्य एवं उप निर्वाचन से पूर्व ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अनिवार्य रूप से की जाती है। निर्वाचन में केवल इस जांच में प्रमाणित मशीनों का ही उपयोग किया जाता है। जांच प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है।जिला निर्वाचन प्रशासन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आगामी दिनों में भी एफएलसी प्रक्रिया में अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से रोहित बिष्ट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्याम सिंह कार्की एवं धीरज कार्की, बहुजन समाज पार्टी से खुशाल राम एवं चन्द्रपाल उपस्थित रहे। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी, तहसीलदार बृजमोहन आर्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief..

