मा.मुख्यमंत्री ने गोगना तोक स्थित ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति का किया अनुमोदन*

चम्पावत,

*मा.मुख्यमंत्री ने गोगना तोक स्थित ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति का किया अनुमोदन*

*धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को होगा लाभ**मेला स्थल के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को मिलेगा बल : जिलाधिकारी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन दिया है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के गोगना तोक स्थित ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से मेला स्थल के विकास को गति मिलेगी तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास से स्थानीय आस्था और परंपराओं के संरक्षण के साथ धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा। साथ ही क्षेत्र को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के माध्यम से नई पहचान दिलाने की संभावनाओं को बल मिलेगा।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के लिए धनराशि की स्वीकृति जनपद के विकास और पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मेला स्थल का सुनियोजित विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए मिली यह स्वीकृति जनपद के धार्मिक स्थलों को सुविधाजनक बनाने तथा विकास का लाभ आमजन तक पहुंचाने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *