वनाग्नि रोकथाम की दिशा में पहल

कुमाऊंनी भाषा में बने दो वृत्तचित्रों का 16 मार्च को लोकार्पण
कलेक्ट्रेट चम्पावत में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार करेंगे विमोचन

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लोहाघाट की ओर से वनाग्नि जागरूकता पर आधारित दो कुमाऊंनी भाषा में तैयार वृत्तचित्र और चलचित्र प्रस्तुतियों का लोकार्पण किया जाएगा।

इन वृत्तचित्रों की परिकल्पना, रचना और निर्देशन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के कार्यानुभव विभागाध्यक्ष डॉ. कमल गहतोड़ी द्वारा किया गया है।

स्थानीय भाषा में तैयार इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम लोगों तक वनाग्नि के कारण, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इससे जंगलों को आग से बचाने के लिए समाज की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दोनों वृत्तचित्रों का लोकार्पण सोमवार को कलेक्ट्रेट चम्पावत में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *