श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के आदेशानुसार दिनांक 18 मार्च 2026 को फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमबाग टनकपुर के पास जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई।
🔹फायर कर्मियों ने फायर बीटर की सहायता से आग पर काबू पाने हेतु कड़ी मशक्कत की और आग को पूर्णतः बुझा दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को टाला गया।
फायर यूनिट की तत्परता एवं सूझबूझ से एक संभावित बड़ी घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया।




