नवरात्रि की आस्था से गूंजा अमकड़िया, 200 महिलाओं ने मिलकर किया शक्ति पूजन

— सिद्ध सोलखत्री मंदिर प्रांगण में 21 कन्याओं का पूजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

चम्पावत। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रामीण मंडल चम्पावत के ग्राम पंचायत अमकड़िया (नदोला) स्थित सिद्ध सोलखत्री मंदिर के होली प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और सामूहिक भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा भट्ट ने की।

इस अवसर पर 21 कन्याओं का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। महिलाओं के सामूहिक भजन गायन ने कार्यक्रम को दिव्य और भव्य रूप दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कुमाऊं संयोजक श्रीमती विनीता फर्त्याल, घूरचूम ग्राम प्रधान श्रीमती नीमा जोशी, ग्राम प्रधान सिफ्टी श्रीमती जानकी भट्ट, भूतपूर्व ग्राम प्रधान मेटला श्रीमती देवी नरियाल, समूह सचिव श्रीमती जानकी महर, वार्ड सदस्य श्रीमती सुनीता बर्सवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम में श्रीमती मंजू नरियाल, श्रीमती कलावती बर्सवाल, श्रीमती तुलसी देवी, श्रीमती माहेश्वरी देवी, श्रीमती यमुना भट्ट, श्रीमती गंगा भट्ट, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती रुकमणी देवी, श्रीमती भागीरथी देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती नीलावती देवी, श्रीमती गंगा देवी, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती आनंदी देवी, श्रीमती हेमा देवी, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती दुर्गा देवी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती बसंती देवी, श्रीमती ऋतु देवी एवं श्रीमती पुष्पा देवी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा सिद्ध सोलखत्री मंदिर के पुजारी विद्याधर भट्ट, होली समिति अध्यक्ष गिरीश भट्ट, पूर्व बीडीसी घनश्याम भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान अमकड़िया हेत सिंह बोहर, नाथ सिंह, भवानी दत्त भट्ट, नित्यानंद भट्ट, गुमान सिंह बोहरा, कुंदन सिंह परवाल, प्रकाश भट्ट, सुनील भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, जनार्दन भट्ट, टीकाराम भट्ट एवं देवी दत्त भट्ट भी उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी ने बताया कि नवदुर्गा के पावन पर्व पर जिले के 12 मंडलों में शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नारी शक्ति के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *