कैन्टर चलाते समय शराब के नशे में पकड़ा गया चालक, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
जनपद चम्पावत में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा 22 अप्रैल 2026 को कस्बा लोहाघाट में वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक को शराब पीकर कैन्टर चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक दिनेश चन्द्र चौबे, पुत्र केदार दत्त चौबे, निवासी चौबे गांव थाना लोहाघाट को ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने वाहन संख्या UK04CB 3967 (कैन्टर) को मौके पर ही सीज कर दिया है। इसके अलावा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। जनसामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

