टनकपुर, चंपावत।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जनपद चंपावत द्वारा आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में और विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस के विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम टनकपुर के मिलन वाटिका (डिग्री कॉलेज के निकट) से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मिलन वाटिका से तुलसीराम चौराहे होते हुए मुख्य बाजार तक जोरदार नारेबाजी की। पूरा बाजार देशभक्ति नारों और महिला सशक्तिकरण के संदेशों से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन मुख्य चौराहे पर हुआ।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट एवं जिला सह-प्रभारी हिमांशु बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्ष का विरोध महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं संयोजक जतिन देऊपा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता देवी (बनबसा), बबीता गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुमार, ओबीसी मोर्चा कुमाऊं सह-संयोजक रवि प्रजापति सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मनीष बिष्ट, सौरभ गुप्ता, हरीश जोशी, पवन पेंट, नितिन डांगी, तनुज जोशी, सौरभ पांडे, चारु बसेड़ा, लीला मिश्रा, जानकी शर्मा, शशांक गोयल समेत बड़ी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया तथा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन

