श्मशान घाट बना शादी का मंच — गांव वाले भड़के

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मरचूला इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सदियों से लोग अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करते आए हैं, उसी पवित्र श्मशान घाट को कुछ पर्यटकों ने अपनी शादी की रस्मों के लिए चुन लिया।


क्या है पूरा मामला?

कॉर्बेट नेशनल पार्क के नजदीक रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर बना यह घाट स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। बाहर से आए कुछ पर्यटकों को यह नदी किनारे की जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहीं जयमाला की रस्म अदा कर डाली। घाट को फूलों और सजावट से सजाया गया और पूरे आयोजन का वीडियो भी बनाया गया।

स्थानीय रिजॉर्ट संचालक के अनुसार उन्होंने पर्यटकों को पहले ही बता दिया था कि यह स्थान श्मशान घाट है, लेकिन पर्यटकों ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।


सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में आक्रोश

जैसे ही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे के घाट पर मांगलिक कार्य करना धार्मिक परंपराओं का सीधा उल्लंघन है। साथ ही वन क्षेत्र के नजदीक इस तरह का आयोजन करना नियमों के भी विरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *