चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी का निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे थे, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

चंपावत।चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी सहित कई अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *