सीमांत गांव थपलियालखेड़ा को सड़क से जोड़ने की दिशा में पीएमजीएसवाई की प्रक्रिया तेज़

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जनपद चम्पावत के दूरस्थ गांव थपलियालखेड़ा में लंबे समय से सड़क संपर्क मार्ग निर्माण कार्य की दिशा में ठोस कदम तेज़ से बड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), चम्पावत के अधिशासी अभियंता श्री त्रिभुवन बिष्ट ने जानकारी दी कि गांव तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु विभागीय प्रक्रिया सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ‘ग्राम सड़क सर्वे’ (GSS) मोबाइल ऐप के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सर्वेक्षण पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। सर्वे रिपोर्ट को अनुमोदन हेतु उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (URRDA) को प्रेषित कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता के अनुसार प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग 8 से 8.50 किलोमीटर है, जिसकी फाइल वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है। परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सर्वे एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *