करीब 160 वर्ष पुराना वृक्ष था आस्था का केंद्र
पाटी। विकासखंड पाटी के जनकांडे क्षेत्र अंतर्गत जाख स्थित भगवती मंदिर परिसर में आंधी-तूफान के दौरान करीब 160 वर्ष पुराना विशाल वृक्ष गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में मायूसी का माहौल है।
सामाजिक कार्यकर्ता रोशन सिंह माहरा ने बताया कि यह प्राचीन वृक्ष लंबे समय से भगवती मंदिर की आस्था और धार्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र था। स्थानीय लोग इसे श्रद्धा के साथ जोड़कर देखते थे।
ग्रामीणों में मायूसी
किशोर सिंह माहरा पूर्व उप -प्रधान ने बताया कि तेज आंधी और तूफान की चपेट में आने से वृक्ष धराशायी हो गया। सौभाग्य से घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों ने इसे धार्मिक और भावनात्मक क्षति बताया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

