चंपावत। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की राजनीति में उबाल जारी है। इसी कड़ी में चंपावत में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक का गिरना देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नकारात्मक और स्वार्थपूर्ण राजनीति ने आधी आबादी के सपनों को कुचलने का काम किया है।
मेहरा का बड़ा बयान:
“जो दल वर्षों से महिला सशक्तिकरण की बात करते रहे, वही निर्णायक समय पर पीछे हट गए। यह महिलाओं के विश्वास के साथ खुला विश्वासघात है।”
उन्होंने खास तौर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं के अधिकारों से ज्यादा सत्ता की राजनीति की चिंता है। मेहरा ने इसे “आधी आबादी के सपनों की निर्मम हत्या” करार दिया।
भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई
भावना मेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की परिवारवादी और संकीर्ण सोच इस दिशा में सबसे बड़ी बाधा है।
“विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की बेटियां आगे बढ़ें, क्योंकि इससे उनकी वंशवादी राजनीति कमजोर पड़ती है।”
चेतावनी भी दी
कड़े तेवर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब सब समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी।
कार्यक्रम से पहले चम्पावत पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भावना मेहरा का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
🏛️ धामी सरकार के कार्यों का जिक्र
मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।
📢 विशेष सत्र के फैसले का समर्थन
उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाने के निर्णय का समर्थन किया और विपक्ष के रुख को महिलाओं के खिलाफ साजिश बताया।
👥 कार्यक्रम में मौजूद रहे:
हेमा जोशी, मुकेश महाराना, श्यामा नारायण पांडेय, प्रेमा पांडेय, दीपा जोशी, सुनीता मुरारी, पूरन मेहरा, निर्मला पांडेय, सरोज चंद्र, रेखा बोरा, लता वर्मा, गीता देवी, कुसुम जोशी, रेखा भट्ट, उर्वशी मेहता, अनीता यादव, रुचि धस्माना, मणि प्रभा सहित कई गणमान्य लोग


