नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडेय को मंगलवार को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद हड़कम्प मच गया था ।। मामले को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी भी साझा की थी। जिसपर उनके द्वारा कई आरोप भी लगाए गए थे ।।
करीब 20 घंटे तक चली पूछताछ के बाद बुधवार सुबह मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने नरेश पांडेय को रिहा कर दिया। सुबह लगभग 6 बजे वह अपने निवास स्थान भवाली पहुंच गए, जहां समर्थकों और परिचितों ने उनका स्वागत किया।
न्यूज नेटवर्क से बातचीत में नरेश पांडेय ने कहा कि पूरा मामला राजनीतिक दबाव के चलते बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि “जनता सब जानती है, मेरा उद्देश्य हमेशा समाजसेवा रहा है और आगे भी जनता के लिए कार्य करता रहूंगा।”
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच भी जारी बताई जा रही है।

