*”जब उम्मीदें विकास से मिलती हैं, तब इतिहास बनता है।
* आज़ादी के लगभग 70 वर्ष बाद ग्राम सैलानीगोठ के तोक थपलियालखेड़ा के लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जनसेवा के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामवासियों को विद्युत सुविधा का अमूल्य उपहार मिला। वर्षों से अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे इस गांव में आज पहली बार बिजली का बल्ब जला तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल अपनी टीम के साथ ग्राम थपलियालखेड़ा पहुंचे और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। जैसे ही गांव में बिजली सुचारु रूप से संचालित हुई, बुजुर्गों, माताओं और बच्चों के चेहरों पर वर्षों का इंतजार खुशी में बदल गया।गांव के बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि “हमारा पूरा जीवन इस दिन की प्रतीक्षा में बीत गया। आज हमारे गांव में उजाला पहुंचा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के हृदय से आभारी हैं।”इस अवसर पर विद्युत विभाग के एसडीओ श्री महेंद्र सिंह बृजवाल, कनिष्ठ अभियंता श्री संजय राणा, कैंप कार्यालय से श्री राजपाल चौहान तथा ग्राम सभा सैलानिगोठ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री प्रकाश राय, श्री प्रकाश सिंह, श्री बसंत पांडे, श्रीमती मीना महर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *बिजली के जलते बल्बों के साथ केवल गांव ही नहीं, बल्कि वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे लोगों के चेहरों पर भी विकास का उजाला जगमगा उठा।* आदर्श चंपावत की परिकल्पना अब गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाकर साकार हो रही है। *माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर चंपावत*
kamal bhandari editor in chief ।

