चम्पावत
*जिलाधिकारी के निर्देशों पर पीडब्ल्यूडी की त्वरित कार्यवाही, लोहाघाट में कचहरी वार्ड की बंद नाली व कलमठ से जलनिकासी शुरू*
जिले के लोहाघाट नगर अंतर्गत कचहरी वार्ड में पीडब्ल्यूडी कार्यालय से माउंटेश्वरी स्कूल जाने वाली सड़क पर लंबे समय से कलमठ और नाली बंद होने की समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की है। मार्ग पर कलमठ बंद होने के कारण बरसात का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने के कड़े निर्देश दिए गए।लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता श्री मयंक तिवारी ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए बंद पड़े कलमठ को पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे जल निकासी अब सुचारु रूप से शुरू हो गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली निर्माण एवं सफाई के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन लगा दी गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वर्षाकाल के दौरान सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखें तथा नालियों, नालों और कलमठों की नियमित जांच व सफाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
kamal bhandari editor in chief ।

