बारिश के बीच राहत का सहारा बनी फायर यूनिट लोहाघाट, सड़क व घर पर गिरे पेड़ हटाकर जनसुरक्षा की सुनिश्चित*

*जनपद चम्पावत*

*बारिश के बीच राहत का सहारा बनी फायर यूनिट लोहाघाट, सड़क व घर पर गिरे पेड़ हटाकर जनसुरक्षा की सुनिश्चित*

आज दिनांक 08.07.2026 को जनपद चम्पावत क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही *फायर स्टेशन लोहाघाट* की टीम तत्काल आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित खतरे को टालकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की।📌प्रथम घटना में मल्ला खतेड़ा–किमतोली मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई थी, जिससे आवागमन बाधित हो गया। फायर यूनिट ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया और मार्ग को शीघ्र सुचारु कराया।📌दूसरी घटना में शिवालिक कॉलोनी, चांदमारी (लोहाघाट) स्थित एक मकान के ऊपर विशाल पेड़ गिर गया था, जिससे घर को क्षति पहुँचने एवं दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने अत्यंत सावधानी एवं दक्षता के साथ वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया तथा मकान को सुरक्षित किया।➡️फायर यूनिट की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दोनों स्थानों पर संभावित जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को गया। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर न जाएँ तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत

दिनाँक- 08.07.202

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *