जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित भविष्य: साइबर सुरक्षा का संदेश लेकर स्कूलों में पहुंची चम्पावत पुलिस*

*जनपद चम्पावत*

*श्रीमती रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में संचालित “साइबर सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करते हुए उन्हें डिजिटल सुरक्षा एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना है।इसी क्रम में दिनांक 08.07.2026 📌को चौकी चलती, थाना चम्पावत पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सुखीडांगा, चम्पावत तथा थाना बनबसा पुलिस द्वारा माँ पूर्णागिरी राजकीय इंटर कॉलेज, बनबसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गया।📌कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी लोन, मोबाइल टावर लगाने, घर बैठे अधिक पैसा कमाने, ऑनलाइन जॉब, निवेश, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने तथा ओटीपी/बैंक विवरण प्राप्त करने जैसे विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपना OTP, बैंक खाता, ATM, CVV या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।📌इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों एवं नागरिकों के अधिकारों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।➡️चम्पावत पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं।*चम्पावत पुलिस का संदेश — “सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है। डिजिटल दुनिया में समझदारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है*।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत

दिनांक 08.07.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *