चम्पावत
*मुख्यमंत्री घोषणा पर त्वरित कार्रवाई, 55.16 लाख की लागत से 4.870 किमी सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के विजन एवं जनपद के समग्र विकास के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को निरंतर गति मिल रही है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-19/2026 के अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों में 4.870 किलोमीटर लंबाई तक सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य पर 55.16 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी।यह परियोजना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उस कार्यसंस्कृति का उदाहरण है, जिसके अंतर्गत “घोषणा इसी वर्ष, क्रियान्वयन भी इसी वर्ष” के संकल्प को धरातल पर उतारा जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम पंचायत के मुख्य मार्गों का कायाकल्प होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस निर्माण कार्य से ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। बरसात के दौरान कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ गांव की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्र में विकास गतिविधियों को गति मिलेगी, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियां सशक्त होंगी तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। यह कार्य ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की घोषणाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
kamal bhandari editor in chief ।

