*जनपद चम्पावत*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में आमजन को कानूनों के प्रति जागरूक एवं साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।📌इसी क्रम में आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण में *थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम बाचकोट,भमार क्षेत्र मैं ग्रामीणों* को तथा *थाना रीठा साहिब पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत* द्वारा कस्बा रीठा साहिब में संयुक्त रूप से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।📌कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। फर्जी कॉल, ऑनलाइन लोन, निवेश, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।📌इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में नए आपराधिक कानूनों से संबंधित प्रमुख प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों को कानूनों का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।➡️*चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराधों एवं अन्य अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके*।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत।
दिनांक- 09.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

