घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश*

चम्पावत

*घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश*

*15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे उपजिलाधिकारी चम्पावत*जनपद में शनिवार को घटकू (घटोत्कच्छ) मंदिर के समीप हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं।जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर घटकू मंदिर के पास स्कूटी संख्या UK 03 D 4097 एवं डम्पर संख्या UK 03 CA 3277 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दीपक जोशी (20 वर्ष), पुत्र श्री मुरलीधर जोशी, निवासी गोरल चौड़ वार्ड, आरएफसी गोदाम के निकट, चम्पावत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए उप जिलाधिकारी, चम्पावत को जांच अधिकारी नामित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी तथ्यों एवं कारणों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *