जिलाधिकारी के निर्देशों पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा, जल्द शुरू होगा पक्का डामरीकरण ।

चंपावत

* क्षेत्र की जनता को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में चामी-लीधू-काकड़ी खराब मोटर मार्ग पर लोनिवि लोहाघाट के अधिकारियों द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए सरफेस ड्रेसिंग (सड़क की सतह को ठीक करने) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करा दिया गया है।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) लोहाघाट ने बताया कि उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (PMGSY-IV) के अंतर्गत स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तात्कालिक राहत के लिए सरफेस ड्रेसिंग का कार्य कराया गया है और बेहद जल्द ही इस पूरे मोटर मार्ग पर पक्के डामरीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा इस पूरी निर्माण प्रक्रिया की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ग्रामीणों को लंबे समय तक किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *