वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार राय को पितृशोक
लोहाघाट।
लोहाघाट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार राय के पिता स्वर्गीय गणेश दत्त राय, निवासी रायनगर चौड़ी, का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय गणेश दत्त राय अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार, विशेषकर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार राय एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
kamal bhandari editor in chief ।

