छात्र से बातचीत कर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानी जमीनी हकीकत

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने लोहाघाट टैक्सी स्टैंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक टैक्सी वाहन में बैठे स्कूली छात्र से संवाद कर उसके द्वारा खरीदी गई विद्यालयी पुस्तकों के मूल्य एवं उनकी उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयी पुस्तकें निर्धारित एमआरपी पर ही उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अभिभावकों एवं छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान जिलाधिकारी ने टैक्सी स्टैंड में टैक्सी संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में ना करें, सभी वाहन चालक निर्धारित मानकों एवं क्षमता के अनुरूप ही सवारी बैठाएं तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सुरक्षित वाहन संचालन, यात्रियों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार एवं सड़क सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *