शौर्य दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे गए दायित्व*

चम्पावत

आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) समारोह की तैयारियों के संबंध में सोमवार को अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में समारोह स्थल पर म्यूजिक सिस्टम, आगंतुकों के बैठने, पेयजल, जलपान तथा अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के हेतु विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि शौर्य दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर, चम्पावत में किया जाएगा। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके अलावा वीर नारियों, वीर माताओं एवं कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रातः9:45 बजे रोडवेज बस स्टेशन से समारोह स्थल तक मार्च निकाला जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण विभाग को शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण, निमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अतिथियों के बैठने एवं जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को गार्ड ऑफ ऑनर हेतु पुलिस टुकड़ी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।वही शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि शौर्य दिवस से पूर्व “कारगिल युद्ध : वीरता एवं बलिदान की गाथा” विषय पर अंतरविद्यालय निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 26 जुलाई के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं की सूची 21 जुलाई तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि)उमेद सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *