चंपावत और लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर सुझाव एवं आपत्तियों को लेकर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक* ।

चंपावत

*चंपावत और लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर सुझाव एवं आपत्तियों को लेकर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक*

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई चंपावत महायोजना–2041 (प्रारूप) के संबंध में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक आगामी 21 जुलाई, 2026 को जिला कार्यालय सभागार, चंपावत में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में महायोजना से जुड़े प्राधिकरण के विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।जनपद के विभिन्न स्थलों में महायोजना प्रदर्शनी आयोजित करते हुए सर्व-साधारण, अभिकरणों और विभागों से दिनांक 30 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत महायोजना-2041 (प्रारूप) में कई महत्वपूर्ण गांवों को सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव है। इनमें चंपावत नगर, चौड़ासेठी, डडाबिष्ट, ढकना बडोला, डुंगरासेठी, जूप पटवा, कनलगाँव, खर्ककार्की, कुलेठी, मादली तल्ली, मादली मल्ली, मांजगाँव, नघान, पल्सों, पुनेठी, शक्तिपुर, त्यारकुड़ा, सेलाखोला, चौकी फुंगर, सिलिंगटाक, नगरगाँव, लटोली, लिस्ता, कफलांग, चैकुनी बोरा, चैकुनी पाण्डे, राकड़ीफुलारा, बाजरीकोट, चनई और मुडियानी मुख्य रूप से शामिल हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा समस्त हितधारकों और जनसामान्य से अनुरोध किया गया है कि वे नियत तिथि 21 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में अपनी आवश्यक सूचनाओं, सुझावों अथवा आपत्तियों के साथ प्रतिभाग करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *