चंपावत के हिमांशु सेलिया का नाबार्ड ग्रेड ‘ए’ ऑफिसर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

चंपावत। नगर के भैरवा तिराहा निवासी व्यापारी हीरा बल्लभ सेलिया के पुत्र हिमांशु सेलिया ने नाबार्ड में ग्रेड ‘ए’ ऑफिसर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। हिमांशु की इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिमांशु वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई में सीनियर मैनेजर आईटी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांचवीं तक एबीसी आल्मामैटर चंपावत से प्राप्त की, जबकि छठी से 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत से पूरी की।

साधारण परिवार से आने वाले हिमांशु की माता गृहणी हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि उन्होंने प्रतिष्ठित नाबार्ड जैसी संस्था में ग्रेड ‘ए’ ऑफिसर पद हासिल किया।

हिमांशु की सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने हिमांशु और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *