मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से बन रहें सर्किट हाउस के निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में; जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

चम्पावत,

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में निर्माणाधीन सर्किट हाउस (राज्य अतिथि गृह) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप 31 जुलाई तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना शीघ्र जनपद को समर्पित की जा सके।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस का निर्माण स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक कुमाऊँनी स्थापत्य शैली में किया जा रहा है। भवन के निर्माण में स्थानीय वास्तुकला, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यह आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक बनेगा।उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस के निर्माण से जनपद में राज्य स्तरीय अतिथियों, अधिकारियों एवं विशिष्ट आगंतुकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनपद की पर्यटन एवं विकास गतिविधियों को नई गति मिलने में भी सहायता मिलेगी।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग श्री मोहन चंद पलड़िया सहित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *