चम्पावत ,
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में पूर्णागिरी बीट अंतर्गत रानीहाट क्षेत्र में देर रात पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुए पूर्णागिरी मोटर मार्ग को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू कर दिया गया है।तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस टनकपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक उपकरणों की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया। वर्तमान में पूर्णागिरी मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद का आपदा कंट्रोल रूम संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार सतत निगरानी बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि वर्षाकाल में रेड अलर्ट के अनावश्यक यात्रा ना करें इस दौरान यदि यात्रा करना आवश्यक है तो कृपया सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को दें।
kamal bhandari editor in chief ।

