*जनपद चम्पावत*
🛡️ *ऑपरेशन साइबर सुरक्षा: चंपावत पुलिस ने एसएसबी जवानों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन व साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत *रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा पुलिस* द्वारा एसएसबी के जवानों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।📌जागरूकता कार्यक्रम में फर्जी लोन ऐप, निवेश के नाम पर ठगी, ओटीपी/बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, जॉब एवं लॉटरी स्कैम तथा अश्लील वीडियो/चैट के माध्यम से ब्लैकमेल जैसी साइबर ठगी के तरीकों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।📌साथ ही सभी को बताया गया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा समय रहते शिकायत दर्ज कराकर अपने धन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।👮 पुलिस टीम:▪️ उ0नि0 नरेश सिंह मेहरा, प्रभारी चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा▪️ हे0का0 देवेन्द्र पंवार, चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसामीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत
दिनांक – 20.07.2026
kamal Bhandari editor in chief ।

