लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस की पहल ।
पंचेश्वर, पुल्ला व बाराकोट टैक्सी स्टैंड चालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशदिनांक: 21 जुलाई 2026लोहाघाट। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, चंपावत के आदेशानुसार एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय, चंपावत के पर्यवेक्षण व अनुपालन में, लोहाघाट कस्बे के भीतर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं जाम-मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री महेश प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम तथा यातायात बुलेट पेट्रोलिंग में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक भुवन राम कोहली एवं कांस्टेबल 50 टीपी प्रशांत बोरा द्वारा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, पुल्ला स्टैंड एवं बाराकोट स्टैंड के चालकों व वाहन स्वामियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान गश्त कर यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:1. नो-पार्किंग एवं सुव्यवस्थित पार्किंग: मुख्य बाज़ार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी चालक अपने वाहन केवल निर्धारित एवं स्वीकृत स्टैंड पर ही पार्क करेंगे।2. सवारी उतारने/चढ़ाने के नियम: मुख्य मार्ग या तिराहे के बीच में वाहन रोककर सवारी बैठाने अथवा उतारने से यातायात बाधित होता है, अतः केवल चिन्हित स्टैंड के भीतर से ही सवारियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाए।3. ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग पर रोक: वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाने (ओवरलोडिंग) पर सख्त मनाही है। कस्बे के भीतर सीमित एवं सुरक्षित गति सीमा में ही वाहन चलाएँ।4. वैध दस्तावेज़ अनिवार्य: सभी वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी., फिटनेस, बीमा तथा अद्यतन किराया सूची (Fare Chart) अनिवार्य रूप से अपने पास रखें।
kamal bhandari editor in chief ।

