चंपावत:
मल्ली चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान “नशा हटाओ, जीवन बचाओ” थीम के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने श्रद्धालुओं, युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए “बचपन बचाएं, व्यसन भगाएं” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बुरी आदतों और नशे से दूर रखना परिवार और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में बढ़ते सामाजिक दुष्चक्र के कारण कई परिवार नशे की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। इससे पारिवारिक हिंसा और बाल अपराध जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जो बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।
आर्य ने लोगों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहकर बच्चों के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करें और उन्हें नैतिक शिक्षा व अच्छे संस्कार दें।
👉 इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
लालू प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र कश्यप, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु देऊपा, ललित सामंत, करण सिंह, राकेश भट्ट और दीपांशु रावत सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

