🛡️ *जनपद चम्पावत*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण एवं *कैलाश चन्द्र जोशी प्रभारी थानाध्यक्ष तामली* के नेतृत्व में चौकी मंच थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम ठाडकनला एवं भमार में आम ग्रामीणों के मध्य साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक एवं मैसेज से सतर्क रहने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण एवं पासवर्ड साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया तथा जनहित में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के लिए चम्पावत पुलिस की सराहना की।चम्पावत पुलिस की अपील:”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 25.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

