देवशयनी एकादशी पर सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर जोशी ने किया श्याम तुलसी का पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ।

भिंगराड़ा।

देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर जोशी ने श्री ऐड़ी बाल कृष्ण मंदिर, भिंगराड़ा परिसर में श्याम तुलसी का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों से अपने-अपने घरों में कम से कम एक तुलसी का पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मंदिर में राम तुलसी का पौधा पहले से मौजूद था, लेकिन श्याम तुलसी नहीं थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर श्याम तुलसी का रोपण किया। उन्होंने कहा कि तुलसी केवल एक औषधीय पौधा ही नहीं, बल्कि हिंदू धर्म में इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे तुलसी का पौधा लगाकर उसकी नियमित पूजा और संरक्षण करें।उन्होंने कहा कि देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी दिन से चातुर्मास का शुभारंभ होता है। इस अवधि में भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है, जबकि विवाह, गृह प्रवेश, सगाई एवं अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।जोशी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन तुलसी पूजन करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को साथ लेकर चलने का संदेश देते हुए कहा कि “एक पौधा तुलसी का अवश्य लगाएं और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।”इस अवसर पर उन्होंने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” तथा “तुलसी माता की जय” के उद्घोष के साथ समाज में हरियाली, धार्मिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *