जनपद चम्पावत* *साइबर अपराधियों से रहें सावधान, जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव—चम्पावत पुलिस*

आज दिनांक 25.07.2026 को ऑपरेशन साइबर सुरक्षा के अंतर्गत *कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा चमदेवल तथा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चलथी, कोतवाली चम्पावत पुलिस* द्वारा आमोड़ी (चलथी) क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।📌अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, फर्जी लोन, मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, अधिक मुनाफा या जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के प्रयासों से सावधान रहने की सलाह दी गई। लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता विवरण, ATM PIN, CVV अथवा पासवर्ड साझा न करें।📌साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। *चम्पावत पुलिस की अपील:* “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 1930 या अपने नजदीकी पुलिस थाने को दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनाँक – 25.07.2026

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *