कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने साझा किए वीरता के संस्मरण*

चम्पावत,

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर टनकपुर सैनिक विश्राम कक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार श्रीमती पिंकी आर्य तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाल श्री चेतन रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर कोतवाल श्री चेतन रावत ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस देशभक्ति, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी अवसर है। विशिष्ट अतिथि श्री चेतन रावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए शहीद सैनिकों के त्याग को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध से जुड़े अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मूल्यों से प्रेरित होने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर “शहीद सैनिकों के नाम एक वृक्ष” अभियान के अंतर्गत सैनिक विश्राम गृह परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र सिंह अधिकारी ने किया।इस अवसर पर कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, श्री केशव सिंह भंडारी, श्री जोश सिंह, श्री पूर्णानंद जोशी, सूबेदार मेजर महेश जोशी, सूबेदार पुष्कर सिंह बोरा, हवलदार मनोज तिवारी, हवलदार कैलाश राय, सूबेदार धर्म सिंह रावत, हवलदार दिग्विजय तड़ागी, श्री अजय गुरुरानी, श्री विजेंद्र अग्रवाल, डॉ. देवी दत्त जोशी, श्री जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *