चम्पावत।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चम्पावत जिला प्रशासन द्वारा शुनपालेश्वर महादेव मंदिर धाम, दियूरी में स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति का सम्मान करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बाबा जी को फलों की टोकरी भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संत-महात्माओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और गुरुजनों के प्रति आस्था का प्रतीक बना।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन ने समाज में गुरु के मार्गदर्शन, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश भी दिया।
kamal bhandari editor in chief।

