चम्पावत,
*जिलाधिकारी ने शारदा घाट पर निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*
*शारदा घाट के विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जिलाधिकारी का विशेष जोर*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शुक्रवार को शारदा घाट पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शारदा घाट क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, एगिस इंडिया कंसल्टिंग कंपनी के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, आर.के. यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप कीर्ति तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Kamal bhandari editor in chief ।

